दाग लग जाए, तो छुड़ाने के बाद भी थोड़ा बहुत दिखता रहता है। आम आदमी पार्टी
के सोमनाथ भारती के मामले में भी ये साफ दिख रहा है। #BASO भारत अक्षरा सोशल
ऑर्गनाइजेशन के कर्ताधर्ता भाई दीपक बाजपेयी ने बताया कि दिल्ली में #किताबगीरी और Mission #HealingTouch वो शुरू कर रहे हैं। गया,
अच्छा लगा कि इस तरह की शुरुआत को आम आदमी पार्टी की सरकार समर्थन कर रही है।
कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को भी आना था। लेकिन, किन्ही वजहों से नहीं आ सके।
मनीष सिसौदिया पूरे समय रहे और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला भी। कार्यक्रम में
दौरान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आईँ, बोलीं और बैठी भी रहीं।
लेकिन, इस बैठने में साफ दिखा कि स्वाति सोमनाथ भारती के बगल की खाली कुर्सी पर
नहीं बैठना चाह रही थीं। कार्यक्रम के बीच में जब स्वाति आईं, तो राजीव शुक्ला बोल
रहे थे। उनकी कुर्सी पर बैठ गईं। राजीव शुक्ला लौटे, तो स्वाति को उठना पड़ा।
लेकिन, स्वाति मोहित चौहान के बाद बैठे सोमनाथ भारती के बगल की खाली सीट से बच रही
थीं। आखिर में वो दूसरे किनारे पर पीछे से एक कुर्सी लगवाकर बैठीं। शायद ये भी वजह
हो सकती है कि स्वाति दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हैं और दिल्ली महिला आयोग में
भी सोमनाथ की पत्नी ने शिकायत दर्ज कर रखी है। हो सकता है कि इसी वजह से स्वाति
मालीवाल, सोमनाथ भारती के बगल न बैठी हों।
देश की दशा-दिशा को समझाने वाला हिंदी ब्लॉग। जवान देश के लोगों के भारत और इंडिया से तालमेल बिठाने की कोशिश पर मेरे निजी विचार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिन्दू मंदिर, परंपराएं और महिलाएं निशाने पर क्यों
हर्ष वर्धन त्रिपाठी Harsh Vardhan Tripathi अभी सकट चौथ बीता। आस्थावान हिन्दू स्त्रियाँ अपनी संतानों के दीर्घायु होने के लिए निर्जला व्रत रखत...
-
दैनिक जागरण के राष्ट्रीय संस्करण में 14 नवम्बर 2019 को छपा लेख कानूनी लड़ाई में एक शताब्दी से कम समय से, लेकिन कई हजार वर्षों से सीता ...
-
हर्ष वर्धन त्रिपाठी अब इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है कि , भारतीय सेनाओं में नौजवानों को कुशल प्रशिक्षण और योग्यता के आधार...
-
आप लोगों में से कितने लोगों के यहां बेटियों का पैर छुआ जाता है। यानी, मां-बाप अपनी बेटी से पैर छुआते नहीं हैं। बल्कि, खुद उनका पैर छूते हैं...
No comments:
Post a Comment